पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिलासपुर ने 94 पदक जीते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर। बिलासपुर

छत्तीसगढ़ तैराकी संघ द्वारा राज्य स्तरीय तैराकी चैम्पियनशिप का आयोजन रविवार को भिलाई के डीपीएस रिसाली में किया गया। चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलो से 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 60 इवेंट में खिलाड़ियों ने जीत के लिए दम दिखाया। बिलासपुर के सब जूनिसर और जूनियर खिलाड़ियों ने 94 पदक जीते हैं। जीते गए पदकों में 40 स्वर्ण, 36 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं। इसमें जिला तैराकी संघ ने 59 पदक अपने नाम किए हैं। बिलासपुर कार्पोरेशन तैराकी संघ ने 35 पदक जीते हैं। जिला तैराकी संघ ने 27 स्वर्ण, 22 रजत और 10 कांस्य पदकांे पर कब्जा किया है। बिलासपुर कार्पोरेशन तैराकी संघ ने 13 स्वर्ण, 14 रजत और 8 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ तैराकी संघ के अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल रहे।

40

स्वर्ण

तैराकी चैम्पियनशिप में के दौरान जीत के लिए दम दिखाते खिलाड़ी।

जिला तैराकी संघ: इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

जिला तैराकी संघ के रुद्राक्ष साहू ने चार स्वर्ण, एक रजत, साहिल एडीशन ने एक रजत और एक कांस्य, आयूष ने एक रजत, दो कांस्य और अक्षम पांडेय ने दो कांस्य पदक जीते हैं। मानसी राथान ने पांच स्वर्ण, बनवेषा परासर ने तीन स्वर्ण, दो रजत, एस भवानी ने दो रजत, दो कांस्य, अतिदि सिंह ने दो रजत और दो कांस्य जीते हैं। अमर प्रकाश साहू ने तीन स्वर्ण, श्रेयश साहू एक स्वर्ण, पांच रजत, यश तिवारी एक स्वर्ण, तीन रजत, अयान अली खान ने चार स्वर्ण पदक जीते हैं। सौर्या चौधराना ने पांच स्वर्ण, एक रजत, रीतिका घोष ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीते हंै।

36

रजत

18

कांस्य

काॅर्पोरेशन तैराकी संघ

बिलासपुर काॅर्पोरेशन तैराकी संघ की ओर से अनुष्का भगत ने चार स्वर्ण, अभय बंजारा ने पांच स्वर्ण, अकांक्षा भगत ने दो स्वर्ण, तीन रजत, अनामिका ने एक स्वर्ण, चार रजत, आरव शर्मा ने छह कांस्य, मुदीप ने एक रजत और दो कांस्य, जसमीन को दो कांस्य, आर्या शर्मा को तीन कांस्य, जिनिया लाहा ने एक स्वर्ण, तीन रजत, विनय कुमार को एक रजत और अहाना श्रीवास्तव ने चार रजत पदक जीते हैं।

कल घोषित होगी टीम

रायपुर, बिलासपुर, बिलासपुर कार्पोरेशन, बीएसपी, कोरबा, भिलाई कार्पोरेशन, सरगुजा, दुर्ग और रायगढ़ आदि जिलों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हर वर्ग में शामिल हुए प्रतिभागियों पर चयनकर्ताओं की नजर रही। सभी खिलाड़ियों को मेरिट के आधार पर राज्य की टीम में शामिल किया जाएगा। मंगलवार टीम की घोषणा होगी।

खबरें और भी हैं...