पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीपत को हराकर गुड़ी की टीम अंतिम आठ में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | फ्लड लाइट रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में चार टीमों ने क्वार्टरफाइल में प्रवेश कर लिया है। पोंडी के हनुमान मंदिर मैदान में रविवार को लीग चरण के तीसरे राउंड का पहला मैच गुड़ी और सीपत के बीच खेला गया। गुडी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवर में 99 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दिलेश ने 49 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीपत की टीम 5 ओवर में 6 विकेट पर 51 रन ही बना सकी। 48 रनों से जीत दर्ज कर गुड़ी ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच में हिंडाडीह ने रतनपुर को हराया। न्यू हेवन टाउन पोंडीने कर्रा को 45 रनों से मात दी। इसके अलावा करौदा ने नवागांव को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। बिच्छू ने परसोंडी को मात देकर अंतिम चार में जगह बनाई।

खबरें और भी हैं...