बिलासपुर | जिला ओलंपिक संघ के वार्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तहत शनिवार को वार्ड 64 बापू उपनगर समुदायिक भवन मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। शंकर नगर और सएके क्लब की टीम के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले को देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। रोमांचक मैच में एसके क्लब को 1-0 से हराकर शंकर नगर की टीम चैम्पियन बनी। शनिवार को कराई गई फुटबॉल प्रतियोगिता में 9 टीमों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, टी-शर्ट और नगदर राशि देकर पुरस्कृत किया गया। सभी को प्रमाण पत्र भी दिए गए।