पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रायल के 7 दिन बाद घोषित हुई बिलासपुर की अंडर-23 टीम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
14 मई को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में हुआ था ट्रायल

बिलासपुर | जिले की अंडर-23 टीम के लिए ट्रायल 14 मई को हुआ था। टीम की घोषणा रविवार को हुई। टीम में 15 खिलाड़ियों को चुना गया। दो खिलाड़ियों को स्टैंडबाई में रखा गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर साल की तरह इस बार भी सभी जिलों में अंडर-23 का चयन ट्रायल कराया गया था। बिलासपुर की टीम के लिए राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में 14 मई को ट्रायल हुआ। 35 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था। शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ियों को जिले की टीम में चुना गया है। रविवार को चयनकर्ता टी साई कुमार, राजेश शुक्ला और डॉ. वैभव ओटलवार ने सभी खिलाड़ियों के बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, फिटनेस और दस्तावेजों को परखने के बाद टीम की घोषणा की है।

35 खिलाड़ियों ने बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग में दिखाया था दम

17 खिलाड़ियों का हुआ चयन दो को स्टैंड बाई में रखा गया

ये हैं बिलासपुर

की टीम में

मनीष गुप्ता आशीष पांडे सैयद नावेद अली अभिषेक शेख मोहम्मद इरफान पुलकित सैनी मोहम्मद शाहबाज हुसैन वैभव अवस्थी आदित्य शुक्ला अभिषेक सागौरा शुभम सिंह ठाकुर पवन कुमार स्नेहिल चड्ढा रणदीप सिंह चावला इम्तियाज खान 15 सदस्यीय टीम में शामिल हैं। अनुराग पांडेय महेंद्र देवांगन को स्टैंडबाई में रखा गया है।

खबरें और भी हैं...