बच्चे छोड़कर हो रहीं हड़ताल में शामिल: नर्सों की हड़ताल रायपुर में चल रही है, इससे जो नर्सें दूसरी जगह से वहां पहुंच रही हैं वह अपना परिवार व बच्चों को दूसरों के हवाले करके जा रही हैं। शाम को जब हड़ताल का समय समाप्त हो जाती है तब यह लोग देर रात अपने घर पहुंच पा रही हैं। बिलासपुर से जो नर्सें हड़ताल में शामिल होने जाती हैं वह देर रात ट्रेन से वापस आ रही हैं।