ब्लाॅक रोड, शेड निर्माण, बाउंड्रीवाल और बेंच लगाने के कार्यों की शुरुआत
बिलासपुर | महापौर किशोर राय ने रविवार को नेहरू नगर स्थित चर्च आॅफ स्प्राइट कब्रिस्तान में 6.50 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मसीही समाज द्वारा कब्रिस्तान की अव्यवस्थाएं दूर करने विभिन्न सुविधाओं के कार्य कराने की मांग की थी। मेयर ने मांग मंजूर करते हुए इंटरलाकिंग ब्लाॅक रोड, शेड निर्माण, परिसर के बाउंड्रीवाल रिपेयरिंग तथा बेंच लगाने के कार्यों की शुरुआत की। इस मौके पर पार्षद सुकांत वर्मा तथा वार्डवासी उपस्थित थे।