पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • दो महंगे मोबाइल ले गए चोर, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

दो महंगे मोबाइल ले गए चोर, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | मोबाइल चोर मौका देखते ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को चोरों ने दो महंगे मोबाइल पार कर दिए। चोरी की यह घटनाएं सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र में जरहाभाठा और बृहस्पति बाजार में हुई। पुलिस मामला कायम कर जांच में जुट गई है। शत्रुहन पिता ढालर बघेल निवासी ओमनगर किसी काम से जरहाभाठा गए थे। काम के दौरान ही किसी शातिर ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल की कीमत 25 हजार रुपए बताई गई है। दूसरी घटना बृहस्पति बाजार की है। यहां बीते रोज शाम को पी. ज्योतिराव पिता पी. सूर्याराव निवासी हेमूनगर किसी काम से गई थीं। इसी बीच अज्ञात आरोपी ने इनका मोबाइल चोरी कर लिया।

खबरें और भी हैं...