बिलासपुर | रायपुर से अपनी बड़ी मां के यहां कुछ दिनों के लिए रहने आई 15 वर्षीय किशोरी रातों-रात घर से गायब हो गई। युवती के लापता होने की सूचना जैसे ही उसके माता-पिता को दी गई तो वह यहां पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कर्बला की शनिवार-रविवार रात की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला कायम कर लिया है। गायब हुई किशोरी कक्षा 9 की छात्रा है और स्कूल की छुटि्टयां होने के बाद कुछ दिनों के लिए अपनी मां के साथ बिलासपुर में कर्बला क्षेत्र में रहने वाली अपनी बड़ी मां के यहां आई थी। शनिवार-रविवार की रात 12:30 से 3:30 बजे के बीच वह कहीं लापता हो गई।