एक भगीरथ प्रयास विषय पर संगोष्ठी 19 को
बिलासपुर | वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की ज्वलंत समस्याओं के निदान व विचार के लिए उन्नत शिक्षा विकास मंच द्वारा शासकीय शालाओं का प्रभावीकरण एक भगीरथ प्रयास विषय पर संगोष्ठी का आयोजन 19 मई को किया जा रहा है। संगोष्ठी देवकीनंदन दीक्षित सभाभवन में शाम 5 बजे से होगी। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक, अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य राधेश्याम दुबे, विशिष्ट अतिथि महापौर किशोर राय हैं। इस अवसर पर डॉ. डीपी अग्रवाल, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, डॉ. सोमनाथ यादव, हेमंत उपाध्याय, शशि कोन्हेर, निशी भांबरी, प्रफुल्ल शर्मा, राजकुमार सचदेव आदि उपस्थित रहेंगे।