अग्रवाल ग्रेजुएट परिचय समारोह 3 जून को
बिलासपुर | नागपुर अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था अग्रसेन सोशल मंच द्वारा अग्रवाल युवक-युवती का परिचय सम्मेलन 3 जून को नागपुर में रखा गया है। परिचय सम्मेलन 3 जून को होगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। संयोजक विजय सराफ ने बताया कि परिचय सम्मेलन में जो भी युवक-युवती भाग लेना चाहते हैं, उन्हें पहले पंजीयन करना होगा। संस्था के अशोक अग्रवाल ने बताया कि अब तक लगभग 1210 युवक-युवती के बायोडाटा संस्था को मिल चुके हैं।