कवंरराम नगर के चुनाव अधिकारी बने बंशीलाल
बिलासपुर | पूज्य सिंधी पंचायत भक्त कंवरराम नगर सिंधी कॉलाेनी बिलासपुर के अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आम सहमति से बांशीलाल पंजवानी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने सुचारु रूप से कराने विजय कुमार गंगवानी, रमेश कुमार मेहरचंदानी, मूलचंद वाधवा, प्रेम श्यामवानी और चंद्रलाल पृथ्यानी को नियुक्त किया है। जो चुनाव में सहयोग करेंगे। इस प्रक्रिया में अशोक खटवानी अपना सहयोग देंगे। चुनाव 20 मई को होगा। अध्यक्ष पद के लिए मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक पूज्य सिंधी पंचायत भवन भक्त कंवरराम नगर में किया जाएगा।