पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को शासन की मदद की जरूरत है: अवस्थी

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को शासन की मदद की जरूरत है: अवस्थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ी फिल्म राजू दिलवाला शहर के शिव और सत्यम टॉकीज में 18 मई को रिलीज की जाएगी। पत्रवार्ता में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार प्रकाश अवस्थी ने कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही है। इस समय छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को शासन की मदद की जरूरत है।

प्रकाश अवस्थी ने कहा कि फिल्म के गीतों ने शादी-ब्याह वाले माहौल में चार चांद लगा दिया है। फिल्म का टाइटल सांग मस्ती में मतवाला..., तोला टीरिक बतावत हंव... सबकी पहली पसंद बन चुका है। फिल्म में प्रकाश के साथ नैनी तिवारी, सुनील तिवारी, राजेश सहजवानी, शिखा चिताम्बरे नजर आएंगे। अवस्थी ने बताया कि प्रकाश अवस्थी प्रोडक्शन हाउस ने छालीवुड फिल्म इंडस्ट्री को कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। टुरा रिक्शावाला, मया, मयका-2, मयारू गंगा जैसी हिट फिल्म देने वाले इस प्रोडक्शन हाउस की आगामी फिल्म राजू दिलवाला का लोग बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। फिल्म राजू दिलवाला को पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। फिल्म राजू दिलवाला में प्रोड्यूसर, डायरेक्टर से लेकर एक्टर तक की भूमिका में प्रकाश अवस्थी नजर अाएंगे।

खबरें और भी हैं...