शादी से लौट रहे बाइक सवार 3 युवक सड़क दुर्घटना में घायल, सिम्स रैफर
मुंगेली | ग्राम जमहा निवासी विवेक भास्कर बाइक से अपने दो अन्य साथियों के साथ बीती रात कवर्धा जिले के कोलेगांव में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गया था। बारात में शामिल होकर 12 मई को रात 11.30 बजे वापस लौट रहे थे। ग्राम शीतलकुंडा मोड़ के पास जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक सवार तीनों युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना में घायल हुए तीनों युवकों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया। इसी दौरान रास्ते मे विवेक ने दम तोड़ दिया। वही दो अन्य युवक अशोक यादव व दिलेश्वर ध्रुव की हालत नाजुक बताई जा रही है। बहरहाल दोनों का उपचार जारी है। सिटी कोतवाली पुलिस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मर्ग कायम कर जांच कर रहीं है।