राहुल के दौरे को लेकर पुलिस ने होटलों में की जांच
पुलिस ने राहुल गांधी के 17 मई के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से शहर के होटल-लाॅज की जांच की। सभी के रजिस्टर चेक किए गए। एसपी आरिफ शेख के निर्देश पर पुलिस की टीम देर रात तक इस कार्रवाई में जुटी हुई थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे व सुरक्षा के लिहाज से सभी चौक चौराहों पर आने जाने वाले लोगों व वाहनों की भी जांच की जा रही है।
शहर के होटल लाज में संदिग्ध लोगों के ठहरने की आशंका के चलते पुलिस टीम ने मंगलवार की रात सभी होटलों में दबिश दी।एएसपी नीरज चंद्राकर के अनुसार जांच आगे भी जारी रहेगा।