पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • ट्रेनों की पेंट्रीकारों में 72 घंटे जांच, साफ सफाई के दिए गए निर्देश

ट्रेनों की पेंट्रीकारों में 72 घंटे जांच, साफ-सफाई के दिए गए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में खानपान व पेयजल की गुणवत्ता बरकरार रखने के उद्देश्य से 72 घंटे का विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पेंट्रीकार आधारित सभी गाड़ियों में खानपान सामग्रियों की स्वच्छता एवं गुणवत्ता, पेंट्रीकार में कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट, परिचय-पत्र, पेंट्रीकार की सफाई व्यवस्था, रेल नीर की उपलब्धता तथा गाड़ियों एवं स्टेशनों में अवैध वेंडरों की गहन जांच की गई। इस दौरान पर्यवेक्षक स्तर के नामित कर्मचारी सभी स्टेशनों में उपलब्ध बूथों के पेयजल की जांच की तथा नमूना एकत्र कर लेबोरेटरी में इसकी शुद्धता की जांच भी कराई गई।

खबरें और भी हैं...