आयुष की टीम पहुंची आयुर्वेदिक कॉलेज, मरीजों की अधिक संख्या पर जताई शंका
बिलासपुर | आयुष मंत्रालय के निर्देश पर मंगलवार को अायुष विभाग की दो सदस्यीय टीम बिलासपुर पहुंची। इस टीम में ग्वालियर आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉ. पीसी शर्मा तथा दिल्ली आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉक्टर शामिल हैं। टीम ने नूतन चौक स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड, फार्मेसी, ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी ली। वार्ड के निरीक्षण के दौरान यह पूरी तरह से भरे हुए मिले तो टीम ने इस पर शंका जाहिर की कि ऐसा कैसे हो सकता है वार्ड पूरी तरह से भरे हुए हैं। बताया यह भी गया है कि टीम ने जब अस्पताल अधीक्षक डाॅ. नीरज अग्रवाल से इस बारे में जानकारी मांगी गई तो वह कोई स्पष्ट जबाव नहीं दे पाए। आयुष की टीम बुधवार को भी अस्पतालों को निरीक्षण करेगी। बता दें कि टीम अपनी रिपोर्ट आयुष मंत्रालय काे भेजेगी उसके बाद ही तय किया जाएगा कि कॉलेज की मान्यता बहाल रखी जाए या नहीं।