11 हजार 266 बच्चें ले सकेंगे आरटीई से प्रवेश, आवेदन 8 मई से 26 मई तक
बिलासपुर | शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत नए सत्र के लिए निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश के लिए पोर्टल खोले जाएंगे। 8 मई से 26 मई तक जनसेवा केन्द्र, साइबर कैफे के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा किए जा सकेंगे। जिले के लिए 610 अशासकीय एवं अनुदार प्राप्त विद्यालयों के प्रारंभिक कक्षा में निशुल्क प्रवेश के लिए कुल 11 हजार 266 सीट आरक्षित रखी गई है।