पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वानिकी विभाग को उत्कृष्टता के लिए मिला ए ग्रेड

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वानिकी विभाग को उत्कृष्टता के लिए मिला ए ग्रेड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्राकृतिक संसाधन अध्ययनशाला के वानिकी विभाग को इंडियन कांउसिल आॅफ फारेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन, देहरादून उत्तराखंड द्वारा प्रत्यायन प्रमाण पत्र प्रदान किया है। यह प्रत्यायन 22 जून, 2017 से 21 जून, 2022 तक पांच वर्षों के लिए होगा। विश्वविद्यालय के वानिकी विभाग को भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, देहरादून के द्वारा सेल्फ एयरेसल रिपोर्ट आधार और मूल्यांकन समिति की अनुशंसा पर ओवर आॅल ए ग्रेड प्रदान किया गया है। वानिकी विभाग को प्रत्यायन प्रमाण पत्र में ग्रेड ए हासिल हुआ है, जो उपलब्धि है।

खबरें और भी हैं...