बिलासपुर | नगर निगम का नल जल विभाग पानी सप्लाई में फेल हो गया है। कई जगहों पर पंप में खराबी तथा बोर फेल होने के कारण टैंकर सप्लाई की जा रही है। रविवार को मरीमाई रोड पर लगातार चौथे दिन 3 टैंकरों की सप्लाई की गई। इसी प्रकार पटवारी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराज, अशोक नगर में टैंकर सप्लाई की गई। नयापारा, गणेश नगर ओवर ब्रिज के पास रहने वाली महिलाएंं पेयजल की समस्या को लेकर कलेक्टोरेट पहुंची। रविवारीय अवकाश के कारण उन्हें वहां कोई नहीं मिला, तो वह लौट गईं। वहां के दो बोर महीने भर से फेल हो चुके हैं।