बिलासपुर | भारतीय गौकांति मंच ने रविवार को पानी के पात्रों का वितरण किया। मंच द्वारा गौमाता के लिए पानी की टंकी, चिड़िया के लिए पात्र का वितरण किया। इसके अलावा सिम्स के सामने की दुकानों में मटके रखवाए ताकि मरीजों के परिजनों को पानी मिल सके। गर्मी में पानी के लिए गोवंश और पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए भारतीय गौकांति मंच ने शहर में पानी के पात्र का वितरण किया। साथ ही लोगों से अपील की वह अपने घर के सामने पानी का पात्र रखें। जिससे मवेशियों, पक्षियों को गर्मी में पानी के लिए भटकना ना पड़े। इस अवसर पर बजरंग अग्रवाल, विपुल शर्मा, प्रपन्न मिश्रा, गोपाल कृष्ण, घनश्याम शर्मा, प. रजनीकांत शास्त्री, विकास शर्मा, आदर्श शर्मा, रानी पाठक, विष्णु दुबे, अजीत तिवारी, रोहित पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।