पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • नाश्ते के लिए 50 रुपए मांगे, नहीं दिए तो कार ही ले गया ड्राइवर

नाश्ते के लिए 50 रुपए मांगे, नहीं दिए तो कार ही ले गया ड्राइवर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाश्ते के लिए 50 रुपए न मिलने पर गुस्साया ड्राइवर अपनी मालकिन की कार लेकर ही फरार हो गया। शनिवार को गायब हुआ ड्राइवर जब रविवार को भी कार लेकर वापस नहीं आया तो कार मालकिन सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंची और मामला कायम कराया। पुलिस अब सरगर्मी से आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है। मोपका निवासी ईशा कुशवाह अपनी कार नम्बर सीजी10-एसी 7130 से किसी काम के चलते कुदुदंड तक आई थीं। कार का ड्राइवर ननकी भी इनके साथ था। कुदुदंड में काम के दौरान ही ड्राइवर ननकी ने ईशा कुशवाह से नाश्ते के लिए 50 रुपए मांगे। उन्होंने कहा कि अभी काम समाप्त कर लेने दो बाद में रुपए दे दूंगी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब ननकी को नाश्ते के लिए रुपए नहीं मिले तो वह यह कहते हुए कि कुछ देर में आता हूं कार लेकर चला गया। शनिवार को कार लेकर गया ड्राइवर ननकी जब रविवार को भी नहीं पहुंचा तो घरवालों का माथा ठनका। ननकी के बारे में और लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि किसी को उसके बारे में कुछ पता ही नहीं है। इस बात से परेशान होकर ईशा कुशवाह सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंची और पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया।

खबरें और भी हैं...