पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • खुड़िया के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रहे युवक पर भालू ने किया हमला

खुड़िया के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रहे युवक पर भालू ने किया हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिण्डौरी| लोरमी ब्लॉक के खुड़िया वन रेंज के अंतर्गत भूतकछार के वनक्षेत्र में रविवार को एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। युवक के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए लोरमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। डोगरीगढ़ का राधेराम उइके रोज की तरह तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए भूतकछार के वन क्षेत्र में गया था। जहां पर एक मादा भालू ने अपने दो शावकों के साथ उस पर हमला कर दिया। राधेराम काफी देर तक भालुओं से लड़ा और बुरी तरह से घायल हो गया। भालुओं ने उसके चेहरे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जख्मी राधेराम के चिल्लाने पर गांव हे ही अन्य साथी जो जंगल मंे तेंदूपत्ता तोड़ रहे थे, भागकर उसे बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और भालुओं को भगाकर उसकी जान बचाई। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मी मंुंशी पाटले भी घटनास्थल पर पहुंचे और गांववालों की मदद से तत्काल घायल को लोरमी सामुदायिक केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...