बिलासपुर | देश के 23 आईआईटी संस्थानों में एडमिशन के लिए रविवार को जेईई एडवांस की परीक्षा हुई। इसके लिए शहर में 2 सेंटर बनाए गए थे। इसमें एलसीआईटी और डॉ. सीवी रामन यूनिवर्सिटी थी। एलसीआईटी में 444 और डॉ. सीवी रामन यूनिवर्सिटी में 150 छात्रों को परीक्षा देनी थी। जेईई एडवांस का दो पाली में ऑनलाइन परीक्षा हुई। पहला सत्र सुबह 9 से 12 बजे तक हुआ। प्रथम पाली में सीवीआरयू में 146 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं 4 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 143 छात्रों ने परीक्षा दी और 7 अनुपस्थित रहे।