पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • आरपीएफ ने हीरो बनने मुंबई जा रहे युवक को पकड़कर परिजनों को सौंपा

आरपीएफ ने हीरो बनने मुंबई जा रहे युवक को पकड़कर परिजनों को सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | घर से भागकर एक युवक हीरो बनने के लिए मुंबई जा रहा था। परिजनों की सूचना पर आरपीएफ बिलासपुर पोस्ट के जवानों ने उसे ट्रेन से नीचे उतार लिया और परिजनों को सौंपा। विद्यानगर हरमू रांची झारखंड निवासी चंदन कुमार यादव 19 मई को अपने घर से बिना किसी को कुछ बताएं सामान लेकर निकल गया। परिजनों ने जब यह पता चला तब उसकी तलाश की। परिजनों को किसी ने बताया कि वह मुंबई जाकर हीरो बनने की बात कह रहा था। इस सूचना पर परिजनों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर आरपीएफ को इसकी सूचना दी। आरपीएफ ने इसकी सूचना बिलासपुर कंट्रोल रूम सहित रांची से मुंबई के बीच सभी स्टेशनों में युवक के जाने की सूचना एवं उसकी फोटो दी। इसी आधार पर आरपीएफ के जवानों की हटिया - मुंबई ट्रेन की तलाशी के दौरान उक्त युवक मिल गया।

खबरें और भी हैं...