43 पहुंचा पारा, शाम को भी चली गर्म हवा बादल आए तो उल्टे बढ़ गई परेशानी
बिलासपुर | शहर में इतनी गर्मी रही कि दोपहर के साथ ही देर शाम को भी गर्म हवा चलती रही। शहरवासियों को गर्म हवा के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। दोपहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया। लोगों को लू चलने का अहसास हुआ। हालांकि तापमान उतना अधिक दर्ज नहीं हुआ इसलिए लू चलने का सवाल नहीं उठता पर गर्मी व प्यास से लोगों की हालत खराब रही। आसमान पर बादल छाए तो धूप से राहत मिली लेकिन उमस बढ़ गई। यानी समस्या कम होने की बजाय और बढ़ गई। भीषण गर्मी से शहरवासियों की हालत खराब है।