पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • 28 हजार रुपए का मोबाइल छीनकर युवक प्लेटफार्म से हो गया लापता

28 हजार रुपए का मोबाइल छीनकर युवक प्लेटफार्म से हो गया लापता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर |तारबाहर की रहने वाली युवती का 28 हजार रुपए का मोबाइल फोन छीनकर युवक प्लेटफार्म की भीड़ में गायब हो गया। मामले की रिपोर्ट युवती ने जीआरपी थाने में दर्ज कराई है। तारबाहर डीपूपारा निवासी टेमेथ्यूज की पुत्री जेनिफर तिर्की शनिवार को रायपुर गई थी। वहां से वापस बिलासपुर आने के लिए प्लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंची। वहां रात 7.45 बजे रायपुर-बिलासपुर लोकल ट्रेन छूटी। जेनिफर खिड़की में बैठकर मोबाइल फोन पर गेम खेल रही थी। जैसे ही ट्रेन छूटी एक युवक खिड़की से हाथ अंडर डाला और मोबाइल फोन छीनकर भीड़ में खो गया। चूंकि ट्रेन चलने लगी थी इसलिए युवती नीचे नहीं उतर पायी। बिलासपुर पहुंचने के बाद उसने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं...