पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • ऑक्सीजन की शुद्धता नापने का इंतजाम नहीं इसके कारण परेशानी

ऑक्सीजन की शुद्धता नापने का इंतजाम नहीं इसके कारण परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर। सरकार एक तरफ हाईकोर्ट के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ में निजी और सरकारी मेडिकल स्टोर पर दवाओं की जांच करवा रही है। वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में बिना शुद्धता जांचे ऑक्सीजन चढ़ाई जा रही है। इससे मरीजों को जान का खतरा हो सकता है।

इसके बावजूद इसकी ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। हैल्थ डायरेक्टर इसे लेकर जल्द नई व्यवस्था तैयार करने की बात कह रहे हैं। कब तक होगा जवाब उनके पास भी नहीं है। इधर, अस्पताल प्रबंधन इसके लिए अफसरों को दोषी बताता है। उनके मुताबिक कमेटी बनाकर इसकी जांच का काम अफसरों के हिस्से का है। वे क्यों ऐसा नहीं करते। उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। भनपुरी रायपुर के एक अस्पताल में कुत्ते के काटने के बाद नाबालिग दिव्या वर्मा की मौत के बाद हाईकोर्ट ने मामले को संज्ञान में लिया है। कोर्ट ने सरकार ने पूछा है कि लोगों को मिलने वाली जीवन रक्षक दवाएं स्वास्थ्य विभाग कहां और कैसे सहेजकर रखता है? वैक्सीन को लेकर क्या इंतजाम है? अॉक्सीजन की शुद्धता पर भी सवाल हुए।

खबरें और भी हैं...