पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सिम्स: कई मशीनें पहले से बंद, अब डेढ़ करोड़ की एक्सरे मशीन को शुरू होने में लगेगा 1 माह

सिम्स: कई मशीनें पहले से बंद, अब डेढ़ करोड़ की एक्सरे मशीन को शुरू होने में लगेगा 1 माह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में मरीजों की सहूलियत के लिए मिली कई मशीनें महीनों से बंद हैं। सिटी स्कैन चलती नहीं। सोनोग्राफी दोपहर 1 के बाद करते नहीं हैं। एमआरआई मशीन है नहीं और अब डेढ़ करोड़ एक और मशीन मिली है। इसे भी शुरू होने में एक महीने लगेगा। इसके कारण यहां की व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। डॉक्टरों का कहना हे कि इस मशीन का भाभा इंस्टीट्यूट से नक्शा पास होगा। इसके बाद ही इसे शुरू कराया जा सकेगा।

मेडिकल कॉलेज सिम्स में भर्ती मरीजों के बीमारियों की जांच करने के लिए लगाई गई करोड़ों रुपए की मशीनें अरसे से खराब पड़ी हैं। इससे मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। अव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिम्स प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है। यहां ज्यादातर मरीज बीमारियों की जांच निजी संस्थानों में जाकर करवाने को मजबूर हैं। सर्जिकल वार्ड का सीआम्स मशीन, लेबर वार्ड की सोनोग्राफी जांच मशीन मशीन खराब होने से बंद पड़ी हैं। ऑडियो मैट्रिक मशीन में जांच करने की बारी आती है, तो डॉक्टर हाथ खड़े कर देते हैं। मजबूरन मरीज निजी सेंटर से जांच करवा रहे हैं। इसलिए कई ऐसे मरीज सिम्स छोड़कर जाने लगे हैं। यहां इलाज की सुविधा के अभाव में मरीजों को निजी अस्पताल में आॅपरेशन करवाना पड़ रहा है। लेबर वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच की सुविधा वार्ड के बगल वाले कमरे में उपलब्ध थी। जिससे वार्ड में ही महिलाओं की सोनोग्राफी जांच हो जाती थी। अब हालात ये है कि इसे सुधार लिए गए। पर दोपहर के बाद इसे कोई चलाता नहीं है। इसके कारण यहां भी मरीजों को दिक्कत होती है। महिलाओं को एक मंजिल नीचे उतरकर जांच कराने लंबी लाइन लगानी पड़ती है। नई डेढ़ करोड़ की मशीन आने के बाद ये दावे किए जा रहे थे कि कुछ राहत मिलेगी। यह डिजीटल रेडियोग्राफी मशीन मिली है। इसी तरह दांत से संबंधित परेशानी पर यहां के डॉक्टर बाहर से एक्सरे कराने की बात कहते हैं। उनके मुताबिक यहां दांत का वो भाग एक्सरे की जद में नहीं आता जिससे वे इलाज कर सके। इसलिए वो मरीजों को बाहर जाने की सलाह देते हैं।

रेडिएशन भी अन्य के मुकाबले कम फैलने का दावा

सिम्स को जो डिजीटल मशीन फिलहाल कागज में बंद है। अभी इसकी कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। फिर ये शुरू होगी।

यह है खासियत, सुक्ष्मतम एक्सरे में होगा फायदा, मरीजों को नहीं होगी परेशानी

सिम्स को जो डिजीटल रेडियोग्राफी मशीन मिली है उसकी खासियत यह है कि इससे सूक्ष्मतम एक्सरे किए जा सकेंगे। इस मशीन से रेडियेशन भी अन्य मशीनों की अपेक्षा 100 गुना कम तक फैलता है। इसलिए यहां इसकी सप्लाई हुई है। लोगों का कहना है कि डॉक्टर भले ही इसके जल्द शुरू होने का दावा कर रहे हैं, पर इसमें भी वक्त लगेगा।

थोड़ी बहुत अव्यवस्था है, इसे भी जल्द सुधार ली जाएगी

सिम्स में कई मशीनें बदं हैं और कई चालू। इससे थोड़ी बहुत परेशानी है। जल्द इस अव्यवस्था को सुधार लिया जाएगा। मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो इसकी व्यवस्था की जाएगी। हमारी कोशिश होगी किसी को कोई दिक्कत नहीं हो। डॉ. लखन सिंह, पीआरओ, सिम्स, बिलासपुर

खबरें और भी हैं...