बिलासपुर | जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की इतनी अधिक संख्या बढ़ गई कि प्रबंधन को व्यवस्था संभालने के लिए मुख्य गेट के दोनों तरफ बने हुए दो और अतिरिक्त गेट खोलने पड़ गए। मरीजों की अधिक संख्या के बाद भी डॉक्टर नहीं मिल रहे थे। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज आने वाले मरीजों की संख्या करीब 400 होती है। सोमवार को इतने अिधक मरीज पहुंचने का कारण मौसम में बदलाव के कारण बढ़ रहे बीमारियां बताया गया। इस स्थिति की जानकारी जब सिविल सर्जन को लगी तो उन्होंने दो अौर गेट खोलने के आदेश दिए। इसके अलावा कुछ मरीजों को अपने चेंबर में बुलाकर देखना शुरू किया।
गर्मी ने किया परेशान
जिला अस्पताल में ओपीडी के समय जब मरीजों की संख्या बढ़ी तो कुछ लोगों ने इधर-उधर बैठकर समय गुजारने का प्रयास किया। लेकिन जहां पंखे लगे हुए थे वहां जगह नहीं थी और जहां गैलरी में जगह थी वहां न तो कूलर थे न ही पंखे इससे परेशानी का सामना करना पड़ा।