पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • ईश्वर की पूजा करें, गलत काम तो अपने ईश को भी बदनाम कर देगा

ईश्वर की पूजा करें, गलत काम तो अपने ईश को भी बदनाम कर देगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुजराती जैन भवन टिकरापारा में मुनि श्री पंथक महाराज का प्रवचन चल रहा है। शनिवार को उन्होंने अंग्रेजी की कहावत ट्रस्ट इन गॉड बट लॉक योर कार को ठीक से समझाते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि आप भगवान की पूजा करो, उनको भजो, उनको पूरा समर्पित हो जाओ, अपने प्रभु के ऊपर ठाेस श्रद्धा रखो, लेकिन खास बात यह है कि आप जिस सांसारिक परिवार में रहते हैं, उस समाज, राष्ट्र का भी उतना ही ध्यान रखना होगा। सब कुछ भगवान भरोसे नहीं छोड़ देना चाहिए। इनका जो भी त्योहार है, वह भी निभाना जरूरी है। जो जवाबदारी है, वह भी पूरी करनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि आप ईश्वर के ऊपर पूरी श्रद्धा रखते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि अपनी कार कहीं भी सड़क पर कभी भी खुली छोड़ दो और चले जाओ। अगर ऐसी कोई भी हरकत सिर्फ और सिर्फ भगवान के ऊपर भरोसा करके करते हो और किसी कार्य का विपरीत प्रभाव आया तो आपको उसका कड़वा फल भुगतना पड़ेगा ही। ऐसी हरकतों से आप जो भी भगवान को मानते हो वह भी बदनाम हो जाएंगे। हो सकता है कि उन पर से आपकी श्रद्धा चली जाएगी। इस प्रकार की जो भी श्रद्धा है, वह सही प्रकार की श्रद्धा नहीं, बल्कि यह एक प्रकार की अंधश्रद्धा है। ऐसी श्रद्धा रखने पर आपको डबल परिणाम झेलने पड़ेंगे। एक तो यह कि समाज में से बहिष्कृत हो जाओगे और साथ ही साथ भगवान भी आपका साथ देना छोड़ देगा।

प्रवचन सुनते श्रावक-श्राविकाएं।

खबरें और भी हैं...