पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • 16 कैमरे लगे कलेक्टोरेट में निगरानी में होगा पूरा कैंपस

16 कैमरे लगे कलेक्टोरेट में निगरानी में होगा पूरा कैंपस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टोरेट में सुरक्षा की दृष्टि से 16 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। कलेक्टोरेट की पूरी बिल्डिंग में कैमरे लगाए गए हैं। जिला मुख्यालय और संवेदनशील स्थल होने के कारण यह कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे की 24 घंटे रिकार्डिंग होगी। सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की कोशिश करने या हंगामा पहुंचाने वाले तत्व कैमरे की नजर में होगे।

कलेक्टोरेट में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव के महत्वपूर्ण काम होने है। पहले ही संवेदनशील स्थल होने के कारण कलेक्टाेरेट को साइलेंट जोन घोषित किया गया है। मुख्यालय के 100 मीटर के दायरे में तेज गति से वाहन चलाने की भी मनमानी है। कलेक्टोरेट में ऐसे घटनाएं हुई है जब घेराव करने के लिए आने वालों ने परिसर में हंगामा मचाने की कोशिश की। ऐसे महत्वपूर्ण मौकों पर जिला व पुलिस प्रशासन को कलेक्टोरेट के बाद कुछ दूरी पर बेरिकेड्स तक लगाकर घेराव करने के लिए आने वालों को रोकना पड़ा था। आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने है। परिसर में कलेक्टोरेट चेंबर के बाहर पहले ही लोहे का गेट लगाया जा चुका है। कुछ समय से अपनी मांगो को लेकर आने वाली भीड़ में से सिर्फ तीन से चार लोगों को ही प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने की अनुमति दी जा रही है ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति भी कायम रह सके। वर्तमान में लगाए गए सीसी कैमरे कलेक्टोरेट कक्ष, कलेक्टोरेट न्यायालय कक्ष, मंथन कक्ष के सामने परिसर, ट्रेजरी, सिटी मजिस्ट्रेट, भू अभिलेख शाखा, अपर कलेक्टोरेट कक्ष, नकल शाखा आदि जगहाें पर लगाए गए हैं। इन सबकी निगरानी के लिए कलेक्टर कक्ष में ही सीसी टीवी लगाई गई है।

व्यवस्था में कसावट के लिए उठाया गया कदम

प्रशासनिक कामों की अपनी एक गरिमा होती है। सरकारी काम में व्यवधान न हो इसलिए सीसी कैमरे की व्यवस्था की गई है। यह लोकहित में भी है और इससे व्यवस्था में भी कसावट आएगी। पी दयानंद, कलेक्टर

खबरें और भी हैं...