पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • अहिंसा दिवस पर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने ली शांति की शपथ

अहिंसा दिवस पर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने ली शांति की शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | अहिंसा दिवस के अवसर पर सोमवार को नगर निगम बिलासपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दृष्टि सभा कक्ष में शपथ ली। कर्मचारियों व अधिकारियों ने अहिंसा व सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव व सूझबूझ कायम करने और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने का भी संकल्प लिया। इस दौरान उपायुक्त मिथलेश अवस्थी, दिलीप तिवारी, लेखाधिकारी अविनाश बापते, संपदा अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव, सत्यनारायण देवांगन, एसएस बिसेन, लीलाधर मिश्रा, संतोष सोनी, अनिल सिंह, बिहारी लाल कौशिक सहित निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...