स्कूल नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए राज्य के खिलाड़ियों का कैंप कल से
बिलासपुर | स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से हॉकी के नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन पंजाब में कराया जा रहा है। अंडर-19 महिला और पुरुष कैटेगरी में 23 से 27 अप्रैल तक आयोजित टूर्नामेंट के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का तीन दिवसीय कोचिंग कैंप 18 से 20 अप्रैल तक राजधानी में लगाया जा रहा है। जिसमे ब्वॉयज टीम का कैंप सप्रे स्कूल और महिला का कैंप गुरुकुल हॉस्टल में लगाया गया है। जिसके बाद टीम रवाना होगी।