बिलासपुर | मुंगेली नाका व्यापारी महासंघ द्वारा चलाए जा रहे
बिलासपुर | मुंगेली नाका व्यापारी महासंघ द्वारा चलाए जा रहे मुक्तांजलि शेड का सोमवार को महापौर किशोर राय ने लोकार्पण किया। निगम द्वारा इसे 1.10 लाख की लागत से तैयार किया गया है। 6-7 महीनों से मुंगेली नाका व्यापारी महासंघ द्वारा जनसेवा में निशुल्क सेवा मुक्तांजलि की शुरुआत की गई थी, वाहन के रखने के लिए जगह न होने के कारण व्यापारी महासंघ ने मुक्तांजलि वाहन के लिए शेड बनवाने की निगम से अपील की थी, इसके पश्चात निगम द्वारा इस शेड का निर्माण किया गया है। लोकार्पण के दौरान महापौर ने कहा कि मुंगेली नाका के व्यापारी महासंघ द्वारा मुक्तांजलि वाहन जनसेवा के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, यह सराहनीय है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कार्यों में निगम सदैव ही सहयोग करता रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा शहर के विकास में अहम भूमिका अदा की जाती है।