पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएमडी कॉलेज में मोबाइल से नकल करते पकड़े गए दो छात्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर

सीएमडी कॉलेज में मोबाइल से नकल करते दो छात्र पकड़े गए। इसमें एक छात्रा ने मोबाइल में अजय माला की फोटो खींच कर लाई थी। उससे देखकर वह लिख रही थी। जिसे केंद्राध्यक्ष और उप केंद्राध्यक्षों ने पकड़ा। इन्होंने छात्रा से मोबाइल का लॉक खुलवाने की जगह उसका पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद मोबाइल में जो नकल था, उसका प्रिंट निकालकर नकल प्रकरण बनाया। वहीं छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण पाण्डेय से शिकायत की कि केंद्राध्यक्षों द्वारा मोबाइल का पासवर्ड खुलवाने की जगह जबरदस्ती पूछा गया। उसमें मेरी फोटो सहित अन्य महत्वपूर्ण फाइल थी। वहीं छात्र से भी मोबाइल जब्त किया गया।

बिलासपुर यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षा चल रही है। हर दिन केंद्रों में नकल प्रकरण बन रहे हैं। यूनिवर्सिटी के निर्देशों का पालन केंद्रों में नहीं किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों की ऐसी व्यवस्था की प्रतिदिन छात्र मोबाइल लेकर कक्ष में प्रवेश कर रहे हैं। सीएमडी कॉलेज में सोमवार को दो छात्रों को मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया। इसके अलावा यूनिवर्सिटी इन कॉलेजों पर कार्रवाई करने नहीं कर रही है। ऐसे ही मामला जीआरडी कॉलेज में आने के बाद उसका सेंटर बदल दिया गया था। वहीं सोमवार को डीपी विप्र लॉ कॉलेज में जांच करने केंद्रीय उड़नदस्ता के अलावा जांजगीर उड़नदस्ता टीम भी पहुंची थी। इन्होंने 4 नकलची लॉ कॉलेज में पकड़े। इसमें एक महिला और तीन पुरुष थे। सभी ने प्रवेश पत्र, हाथ पर लिखकर आए थे।

खबरें और भी हैं...