एनएच चौड़ीकरण से बेलतरा के 2 सौ निर्माण टूटेंगे, ग्रामीणों में हड़कंप
बेलतरा | जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्राम बेलतरा क्षेत्र में शासन द्वारा राष्ट्रीय राज्यमार्ग 11 की सड़क चौड़ीकरण किए जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिलासपुर - कोरबा नेशनल हाईवे को सिक्सलेन करने की योजना है। विधान सभा मुख्यालय ग्राम बेलतरा के करीब 200 मकान अौर दुकान इसकी जद में आ रहे हैं, जिसे तोड़ा जाएगा। यही वजह है कि यहां के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है, कि यदि सड़क किनारे के भवन टूटते हैं तो बेलतरा का पूरा मार्केट खत्म हो जाएगा। ऐसे में बेलतरा के व्यापारी जो 40- 50 वर्षों से दुकानदारी कर अपने परिवार का भरण- पोषण कर अपना जीवन यापन कर रहे हंै। चौड़ीकरण के बाद ग्रामीणों के सामने रोजी-रोटी की समस्या हो जाएगी।