एसपी के आदेश का पालन नहीं करने वाले 41 सिपाही लाइन भेजे गए
एसपी के आदेश का पालन नहीं करने वाले 41 सिपाहियों को लाइन भेज दिया गया है। सभी सिपाही विभिन्न थानों में दो साल से अधिक समय से जमे हुए थे और माहभर पहले एसपी ने उन्हें स्थानांतरित कर दिया था। उन्होंने आदेश का पालन नहीं किया और नवीन पदस्थापना स्थल पर जाकर आमद नहीं दी।
अनुशासनहीनता के कारण जिले में एक साथ इतनी संख्या में सिपाहियों को लाइन अटैच करने का यह पहला मामला है। 30 जनवरी को आईजी ने रेंज के सभी एसपी से दो साल से एक ही थाने में जमे कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक व अन्य पुलिसकर्मियों को 15 दिनों के भीतर दूसरे थानों में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। इनमें क्राइम ब्रांच, थाने,एसपी आफिस व लाइन के मुंशी,मददगार व एमटी शाखा, कर्मचारी, पेट्रोल पंप के कर्मचारियों शामिल थे। इसी कड़ी में 17 फरवरी के एसपी आरिफ शेख ने 76 लोगों को हटाया। इनमें 10 एसआई व 66 हेड कांस्टेबल शामिल थे। सभी को दूसरे थानों में स्थानांतरित किया गया था। इसके बाद 14 मार्च को 400 कांस्टेबलों की स्थानातंरण की सूची जारी की गई थी। इनमें अधिकांश सिपाही दो या दो साल से अधिक तक एक ही थाने में पदस्थ थे।
एसपी ने सभी को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर जाकर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा था। बाकी तो चले गए पर 41 सिपाहियों ने एसपी के आदेश का पालन नहीं किया। वे पुराने स्थानों पर ही जमे रहे। एसपी ने इन्हें गंभीर अनुशासनहीनता माना और बुधवार को सभी को लाइन अटैच कर दिया। शेष|पेज 10
एसपी की इस कार्रवाई के बाद जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।एसपी आरिफ शेख का कहना है कि आदेश का अवहेलना करने उन्हें लाइन अटैच किया गया है। सभी का स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से की गई थी।
इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
सिटी कोतवाली से विनोद यादव, सुरेंद्र पटेल, संजय गिरी गोस्वामी, जीवन जायसवाल दिनेश प्रधान, तारबाहर से सूरज कुर्रे,तोरवा से-आशा साहू,सतपूरन जांगड़े, कोनी से गोपेश्वर, दीपक कुमार साहू, सिविल लाइन से महेंद्र सोनकर, जलेश्वर सिंह, रविशंकर ध्रुव, हेमंत बंजारे, सुनील कोरी, सिरगिट्टी से बृजेश मिश्रा,नंदकुमार,गीता साहू,प्रवीण कुमार, चकरभाठा से हरप्रसाद डहरिया, रतनपुर से वीरेंद्र गंधर्व, मस्तूरी से प्रेमशंकर बंजारे, संदीप कुर्रे, संदीप कुर्रे, पेंड्रा से पुन्नीलाल खांडे, गौरेला से जितेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, आशीष चंद्रभान, रामकुमार पैकरा, भागवत गेंदले, दिलीप कश्यप व बिल्हा से जगदीश नारायण,नवीन बागड़े तखतपुर से रमेश आदिले अशोक चंद्रा, हिर्री से सुभद्रा चंद्रा,रामकुमार बघेल, मरवाही से देवी सिंह राजपूत,राहुल पैकरा व मल्हर चौकी से प्रिया दास शामिल है।
स्थानांतरण के बाद भी माहभर से जमे हुए थे, नवीन पदस्थापना स्थल पर नहीं दी थी आमद