पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनएच की सड़क में दरार के बाद सुधारे गए पैनल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायकों की शिकायत पर बिलासपुर से अकलतरा एनएच क्रमांक 49 में आई दरारों को दुरुस्त कर दिया गया है। तकनीकी मुख्य निरीक्षक ने शिकायत पर पैनल बदलने का निर्देश दिया था। इसी तरह पीडब्ल्यूडी की तीन सड़कों पर जांच के दौरान गुणवत्ता में कमीं पाई गई थी जिसमें तकनीकी मुख्य निरीक्षक ने सुधार करने का निर्देश दिया था।

पिछले दिनों तकनीकी मुख्य निरीक्षक पीएस क्षत्री ने शहर में पीडब्ल्यूडी व एनएच की सड़कों का निरीक्षण किया था। बिलासपुर से अकलतरा मार्ग पर एनएच क्रमांक 49 की सड़क में आई दराराें की शिकायत अकलतरा विधायक चुन्नीलाल साहू और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने की थी। विधायकों का कहना था कि सड़कों में आई दरार से मस्तूरी के पास एक गांव में हादसा भी हो चुका है। अकलतरा विधायक ने मामले की शिकायत रायपुर से लेकर दिल्ली तक की थी। इस सड़क की जांच के दौरान तकनीकी मुख्य निरीक्षक पीएस क्षत्री ने पाया कि एक जगह पर 22 और एक जगह पर 30 पैनल बदलने की जरूरत है। इस संबंध में उन्होंने एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिया था। निर्देश के बाद एनएच 49 की सड़क में पैनल बदलने का काम पूरा हो चुका है। इसी तरह पीडब्ल्यूडी की तीन सड़क संजय तरण पुष्कर से मंदिर चौक, गुरूनानक चौक से तोरवा और बसंत बिहार से बहतराई मार्ग की सड़क की जांच की थी। इन सड़कों की जांच में तकनीकी मुख्य निरीक्षक ने गुणवत्ता में कमीं पाई थी।

घटिया पैनल बदले

जाएंगे: थोराट

एनएच 130 की सड़क है जो पूर्व में एनएच 200 के नाम से जानी जाती थी। इसे वर्ष 2011-12 में राजकमल बिल्डकॉन ने बनाया था। कांक्रीट की बनी यह सड़क की लंबाई 11 किलोमीटर है जो 79 करोड़ की लागत से बनाई गई थी। एनएच की यह सड़क रायपुर, बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर तक जाती है। निर्माण के शुरुआती दौर से ही भ्रष्टाचार के चलते कांक्रीट की इस सड़क के 122 पैनल में दरारें आ गई थीं जो अब 200 पैनल तक पहुंच चुकी है। इन दरारों को कई बार कोशिशों के बाद भी भरा नहीं जा सका है। दरारों को हटाने का एकमात्र विकल्प पैनलों को बदलना है। एनएच के अफसर मनोज थोराट ने इस संबंध में कहा कि कुछ पैनल बदले जा चुके है। बाकी भी बदले जाएंगे।

खबरें और भी हैं...