पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शाम को भी लगे गर्म हवाओं के थपेड़े, पारा चढ़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | अधिकतम तापमान में मामूली कमी आई है लेकिन धूप की वजह से शहरवासी बहुत परेशान हुए। तेज धूप के साथ ही गर्म हवा भी चली। शाम होने पर लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े सहने पड़े। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप खिल गई। सुबह आठ बजे धूप तेज हो गई और इसके बाद धूप और तेज होती गई। दोपहर 12 बजे अधिकतम तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। खुली जगह पर हवा और गर्म महसूस हुई। बाइक पर सफर करने वालों को मुंह बांधने के साथ ही चश्मा भी लगाना पड़ा। इसके बावजूद उन्हें दिक्कत हुई। वहीं धूप ज्यादा होने की वजह से लोगों को पेड़ की छांव में थोड़ा रुककर आराम करते देखा गया। वहीं घर और दफ्तर में बगैर कूलर दोपहर गुजारना मुश्किल हो गया। दोपहर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि मंगलवार को 42.1 डिग्री दर्ज हुआ था। शाम पांच बजे तक धूप और गर्मी महसूस होती रही। शाम ढलने पर धीरे-धीरे गर्मी कम हुई।

खबरें और भी हैं...