पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • चेस्ट बैंक में बड़े नोट नहीं, 100, 200 के नोट एटीएम में भरे जा रहे

चेस्ट बैंक में बड़े नोट नहीं, 100, 200 के नोट एटीएम में भरे जा रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोट बंदी के बाद एक बार फिर लोगों को पैसों कमी का सामना करना पड़ सकता है। अन्य राज्यों में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं बिलासपुर के 4 चेस्ट बैंकों में भी पर्याप्त पैसे नहीं हैं। शहर के 4 चेस्ट बैंक में भी बड़े नोट बहुत ही कम मात्रा में हैं। इस कारण शहर के एटीएम में छोटे नोट डाले जा रहे हैं। इस वजह से जल्दी ही एटीएम खाली हो जा रहे हैं। इसके कारण पैसे के लिए लोगों को एक-दूसरे एटीएम का चक्कर लगाना पड़ रहा है। बुधवार को शहर के पुराना हाईकोर्ट, पुराना बस स्टैंड, सिम्स चौक, बृहस्पति बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसा नहीं था। यही स्थिति सिम्स चौक के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम की भी थी।

बिलासपुर रीजन में 35 बैंक की 228 शाखाएं हैं। वहीं भारतीय स्टेट बैंक के रीजन में 196 एटीएम हैं। एसबीआई के बिलासपुर शहर में 105 एटीएम हैं। बैंक और एटीएम को संचालित करने के लिए शहर में 4 चेस्ट बैंक हैं। शहर के सभी चेस्ट बैंक की स्थिति नोट बंदी के समय जैसी हो गई है। चेस्ट बैंक में 6 महीने पहले ही बड़े नोट आए थे। उसके बाद से बड़े नोट नहीं आए। इस कारण अब चेस्ट बैंक में भी 2000 और 500 के नोट बहुत की कम मात्रा में है। चेस्ट बैंक में बड़े नोटों की ऐसी स्थिति है कि शहर के सभी एटीएम एक दिन भी नहीं डाले जा सकते हैं। चेस्ट बैंक के अधिकारियों के अनुसार केवल छोटे नोट 100, 200, 50, 20 के बचे हैं। वह भी पर्याप्त मात्रा में नहीं हैं। ऐसी स्थिति में है कि किसी तरह एटीएम में डालकर एक सप्ताह चलाया जा सकता है। एटीएम में छोटे नोट डाले जा रहे हैं। इस कारण पैसा डाले जाने के बाद जल्दी ही एटीएम खाली हो जा रहा है।

56 एटीएम में डाले गए 200 के नोट

भारतीय स्टेट बैंक के चेस्ट में 2000 और 500 के नोट बहुत की कम मात्रा में है। चेस्ट बैंक में 200 और 100 के नोट भी कम हैं। एटीएम में 200 के नोट डाले जाने के लिए शहर के 105 एटीएम में से 56 को कंफ्रिगेशन कराया जा चुका है। इसमें 200 के नोट डाले जा रहे हैं जिससे लोगों को परेशानी ना हो।

शहर में एक बार फिर नोटबंदी जैसे हालात बने

बैंकों में हैं 2000 के मात्र 7 प्रतिशत नोट

बैंक अधिकारियों का कहना है कि मार्केट में 2000 और 500 के नोट जितने आए थे। वह कहां गए पता नहीं चल रहा है। जितने नोट 2000 और 500 के मार्केट में लाए गए थे, उसका 7 प्रतिशत ही बैंक में है। वहीं 1 से 2 प्रतिशत मार्केट में है, बाकी के पैसों का पता नहीं है। वहीं 200 के नोट जो एटीएम और बैंक से वितरित किए जा रहे हैं, वह भी सर्कुलेट नहीं हो रहे हैं। इस कारण परेशानी हो रही है।

अगर ऐसे लोग पैसा निकालते रहे तो हो सकती है परेशानी

भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर माधवनंद परीडा का कहना है कि अभी बिलासपुर में पैसों को लेकर स्थिति सामान्य है। सभी एटीएम में पैसे डाले जा रहे हैं, लेकिन लोग पैसे की कमी की बात को लेकर उनकी खपत की अपेक्षा 4 गुना ज्यादा पैसे निकालने लगे हैं। वह निकाल कर पैसे को रख रहे हैं। अगर वह पहले की तरह ही सामान्य तरीके से पैसे निकालेंगे तो पैसों की कमी नहीं होगी। वे पैसा निकाल कर जाम नहीं करें। सारी समस्या दूर हो जाएगी। पैसों की मांग आरबीआई से की गई है।

खबरें और भी हैं...