पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • हाईकोर्ट से आए 36 मामले के दस्तावेजों को छिपाकर रखा था सिपाही, एसपी ने किया सस्पेंड

हाईकोर्ट से आए 36 मामले के दस्तावेजों को छिपाकर रखा था सिपाही, एसपी ने किया सस्पेंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | हाईकोर्ट से आए 36 मामलों के दस्तावेजों को सिविल लाइन थाने का सिपाही आलमारी में छिपाकर रखा था। एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया है। सिविल लाइन थाना से हाईकोर्ट डायरियां मंगा रही थी पर इसकी जानकारी थाना प्रभारी तक नहीं पहुंच पा रही थी। समय पर डायरी पेश नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों को हाईकोर्ट के नाराजगी का सामान करना पड़ रहा था। एसपी आरिफ शेख को इसके कारण एफिडेविट भी देना पड़ा था। मंगलवार को भी ऐसे ही एक मामले की डायरी पेश करना था। थानेदार भवानी शंकर को इसकी जानकारी नहीं थी। किसी अन्य माध्यम से अचानक पता चला तो वे क्राइम मीटिंग छोड़कर थाना आए। यहां कर्मचारियों से पूछताछ की पर किसी ने कुछ नहीं बताया। इस बीच उन्होंने आलमारी खोलकर देखा। दस्तावेजों को खंगाला तो ऐसे 36 पेपर मिले जो हाईकोर्ट से आए थे। इनमें अधिकांश मामले डायरियां मंगाने का था। सिपाही विनोद शुक्ला इन्हें बंडल बनाकर चुपचाप आलमारी में रखा हुआ था। थाना प्रभारी ने एसपी आरिफ शेख से इसकी लिखित में शिकायत की। एसपी ने सिपाही को काम में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से थाने में हड़कंप है।

कार्रवाई

खबरें और भी हैं...