प्रभारी मंत्री के जनसंपर्क दौरे पर 28 लाख खर्च होंगे
बिलासपुर | इस साल प्रभारी मंत्री जिले में जन संपर्क करेंगे। इसी तरह राज्य के अन्य जिलों में भी वहां के प्रभारी मंत्री दौरा करेंगे। राज्य शासन ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए जिले के प्रभारी मंत्रियों को जनसंपर्क के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए चार लाख रुपए का प्रावधान किया है। चूंकि जिले में सात विधानसभा है यानी इस मान से जिले में 28 लाख रुपए का आवंटन किया गया है।