पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सारनाथ से महिला का पर्स लूट कर चलती ट्रेन से कूदा युवक

सारनाथ से महिला का पर्स लूट कर चलती ट्रेन से कूदा युवक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | सारनाथ एक्सप्रेस से छपरा से बिलासपुर आ रही एक महिला का पर्स आधी रात को मैहर रेलवे स्टेशन में छीनकर युवक चलती ट्रेन से कूदकर अंधेरे में गायब हो गया। महिला ने बिलासपुर पहुंचकर इसकी रिपोर्ट जीआरपी थाने में दर्ज कराई है। पर्स में जेवर नकद सहित कुल 78 हजार रुपए का सामान था। जीआरपी ने धारा 379 के तहत शून्य में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। छपरा बिहार के ग्राम कोपा निवासी मुन्नी देवी पति सुरेंद्र शर्मा 46 साल मंगलवार को छपरा से बिलासपुर आने के लिए सारनाथ एक्सप्रेस के एस 11 कोच के 70-72 नंबर सीट पर सवार हुई। रात लगभग 12 बजे मैहर रेलवे स्टेशन में ट्रेन के रुकते ही एक युवक ने बैग खींच लिया।

खबरें और भी हैं...