चक्रवात की वजह से मौसम खराब, ट्रेनें विलंब से चल रहीं
बिलासपुर | पश्चिम बंगाल में चक्रवात एवं खराब मौसम के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे की अनेक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इसलिए ये ट्रेनें बुधवार को विलंब से बिलासपुर पहुंची। इनमें 12130 हावड़ा-पुणे आजाद एक्सप्रेस 4 घंटे, 12810 हावड़ा-मुंबई मेल 2 घंटे 22 मिनट, 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 8 घंटे 40 मिनट देरी चल रही है।