दाे शादी टूटने के बाद युवती को भगाया, एफआईआर होने पर खाया जहर
कोरबा| नर्सरी नगर के सेलून कर्मचारी सागर सेन (29) की पहली प|ी पारिवारिक विवाद में दो बच्चों समेत मायके में रहती है। सागर ने बिलासपुर की एक नर्स से दूसरा विवाह किया। उसे छोड़कर नर्सरी नगर की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर रायगढ़ ले गया। जानकारी पर परिजन बेटी को ले आए व सागर के खिलाफ जुर्म दर्ज कराया। कार्रवाई के डर से उसने जहर खा लिया।