पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबा साहब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिथि मनभौंरा लोक कलाकारों को सम्मानित करते हुए।

बिलासपुर | सीपत स्टेशन में भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर सुबह समूह महाप्रबंधक असीम कुमार सामंत के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए डी टाइप क्वार्टर स्थित पार्क में सभी कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।

शाम को संस्कृति क्लब में समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि असीम कुमार सामंत, अध्यक्षा संगवारी महिला समिति तनुश्री सामंत, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एके चौधरी, अध्यक्ष, अनुसूचित जाति जनजाति एसोसिएशन एनटीपीसी सीपत काली महतो और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्री सामंत ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का आग्रह किया। समारोह में मनभौंरा के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जयंती के मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समारोह के अंत में पुरस्कृत किया गया।

खबरें और भी हैं...