पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबा साहब की 127वीं जयंती उत्साह से मनाई गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में भारत र| बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मंडल रेल प्रबंधक सम्मेलन कक्ष में सुबह 11 बजे कार्यक्रम हुआ। समारोह में मंडल रेल प्रबंधक आर राजगोपाल और अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने संविधान के निर्माता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघर्षमय जीवन होने के बावजूद उन्होंने देश के लिए अनेक अतुलनीय कार्य किए। सामाजिक समरसता हेतु उन्होंने बेहतर प्रयास किया इनके सभी अतुलनीय कार्यों का हमें अनुकरण करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...