एसईसीएल के निदेशक डॉ. झा ने चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया
बिलासपुर | एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) डॉ. आरएस झा वेस्ट चिरमिरी कॉलरी डिस्पेंसरी चिरमिरी एरिया का क्षेत्रीय महाप्रबंधक चिरमिरी के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया। वेस्ट चिरमिरी कॉलरी के सीएमओ द्वारा डिस्पेंसरी में चलने वाली गतिविधियों के संबंध में डॉ. झा को अवगत कराया गया। चिकित्सा प्रणाली में आवश्यक सुधार के बारे में निदेशक कार्मिक झा ने निर्देश दिए। इसके बाद सेंट्रल हॉस्पिटल, मनेंद्रगढ़ पहुंचकर वहां के नवीनीकरण कार्रवाई का निरीक्षण किया।