पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • नकारात्मकता के साथ सकारात्मक कार्य करना ही है उड़ान: दीपांशु

नकारात्मकता के साथ सकारात्मक कार्य करना ही है उड़ान: दीपांशु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | आप सभी जीवन के जिस पड़ाव पर हैं, वहां एक नई उड़ान की तलाश है। अब नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का वक्त है। नकारात्मकता के साथ-साथ सकारात्मक कार्य कर रहे हैं, यही अापके उड़ान की शुरुआत है। उक्त बातें सीयू में छात्रों की पत्रिका उड़ान का विमोचन करते हुए मुख्य अतिथि आईजी दीपांशु काबरा ने कही। वार्षिक पत्रिका उड़ान के 7वें अंक का विमोचन हुआ। अध्यक्षता कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता ने की। कुलपति प्रो. गुप्ता ने कहा कि सही मायनों में छात्रों की रचनात्मक व सृजनात्मक अभिव्यक्ति की उड़ान है। इस अवसर पर प्रो. मनीष श्रीवास्तव, कुलसचिव प्रो. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. एमएन त्रिपाठी, आदित्य सिंह, प्रकाश कुमार व नदीम खान उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...