फेयरवेल पार्टी में छात्रों ने किया नृत्य
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर
सीयू में प्रबंधन अध्ययन विभाग के अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रथम वर्ष के छात्रों ने विदाई दी। इसमें छात्रों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं मनोरंजक गेम खेले।
फेयरवेल पार्टी में छात्र साक्षी पांडेय और दीपंकर नामदेव ने मुंडियां तू बच के रहियो..., राधिका अग्रहरे ने मै तेनु समझावा..., उर्वशी कड़वे ने रेशम का रुमाल..., प्राची गुप्ता और आदय मिश्रा ने इत्ती सी खुसी..., माधुरी नगपुरे ने मई नेम ईज लखन..., जोजी जोस व स्नेह चौहान ने कभी अलविदा न कहना... गाना गाया और नृत्य किया। इस अवसर पर एमबीए के विभागाध्यक्ष डॉ. बीडी मिश्रा, सहायक प्राध्यापक डॉ. बाबी पाण्डेय, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. एलपी पटेरिया, हर्षा साहू, जीआर बेहरा, तेजू कुजूर ने छात्रोंं को उनके भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रो को गेम खिला कर इस पल को यादगार बनाया। पासिंग दा बोल में बरखा वाधवानी प्रथम आईं। वियर साड़ी में बितान नाग चौधरी प्रथम आए। मेक आ टाई में दिव्य जायसवाल प्रथम रहीं।
मिस्टर फेयरवेल अमन व मिस फेयरवेल आकांक्षा बनीं
प्रबंधन विभाग के फेयरवेल पाटी में मिस्टर फेयरवेल अमन राजा, मिस फेयरवेल आकांक्षा श्रीवास्तव चुनी गईं। वहीं मिस एक्टिव श्रीया खंडेलवाल, मिस्टर एक्टिव सौरभ भार्गव बने। मिस पर्सनॉलिटी श्रेयांशी घटक, मिस्टर पर्सनॉलिटी सिद्धार्थ शुक्ला चुने गए। मिस्टर इवनिंग राजेश चंद्रा और मिस इवनिंग मधु पाण्डेय चुनीं गईं।